रतलाम: जावरा बटालियन केम्पस से पिस्टल व राउण्ड चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, पेट्रोल पंप पर बना रहे थे डकैती की योजना

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,30अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जावरा बटालियन केम्पस से पिस्टल व राउण्ड चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी जावरा में एक पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हाथ लग गए।

एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर स्याहीसिह पिता मंगु मेहडा उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार, धुरसिह पिता मंगु मेहडा उम्र 28 साल निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार, लालु पिता इन्दरसिह मण्डलोई उम्र 23 साल निवासी ग्राम झाई थाना टाण्डा जिला धार, सचिन पिता अमरसिह राठौर उम्र 30 साल निवासी जाजमखेडी थाना मनावर जिला धार, मोहबत पिता गणेशीया वसुनिया उम्र 29 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना टाण्डा जिला धार, धरू पिता मंगु मेहडा उम्र 19 साल निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार को भगतसिंह कालेज ग्राउण्ड से जावरा मे पेट्रोल पम्प पर डकेती की योजना बनाते हुये रंगे हाथ पकड़ा। इनके कब्जे से एक पिस्टल, 32 राउण्ड, एक लोहे की टामी, एक लोहे का सब्बल, एक प्लायर, एक बांस का लठ, धारदार छुरा व एक स्विफ्ट कार जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में बटालियन में चोरी का खुलासा

आरोपीयो से जब्तशुदा पिस्टल, राउण्ड के सम्बंध मे पुछताछ करने पर बताया कि करीबन 6-7 दिन पहले आरोपी स्याहीसिह पिता मंगु उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार, धुरसिह पिता मंगु उम्र 28 साल निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार, लालु पिता इन्दरसिह मण्डलोई उम्र 23 साल निवासी ग्राम झाई थाना टाण्डा जिला धार, सचिन पिता अमरसिह राठौर उम्र 30 साल निवासी जाजमखेडी थाना मनावर जिला धार, भरमा पिता अभयसिह उर्फ कबा मेहडा निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार, संतोष पित गुमान मकवाना निवासी ग्राम झाई थाना टाण्डा जिला धार के द्वारा बटालियन केम्पस के मकान का ताला तोडकर अल्मारी से चुराई गई थी। जो उक्त पिस्टल के बाडी नम्बर व तस्दीक से थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 363/22 धारा 457,380 भादवि का मश्रुका होने से उक्त प्रकरण में आरोपी स्याहीसिह पिता मंगु मेहडा, धुरसिंह पिता मग नेहडा, लालु पिता इन्दरसिह मण्डलोई व सचिन पिता अमरसिंह राठौर को गिरफ्तार किया गया।आरोपीयो के द्वारा पुछताछ मे चोरी अन्य भी वारदात करना बताया है।

फरार आरोपीगण

1- भरमा पिता अभयसिह उर्फ कबा मेहडा निवासी ग्राम देवधा थाना बाग जिला धार,

2-संतोष पिता गुमान मकवाना निवासी ग्राम झाई थाना टाण्डा जिला धार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *