रतलाम: चोरों ने चटकाए अष्टापद जैन मंदिर के ताले 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।। चोरी की वारदात थम नहीं रही है। शुक्रवार- शनिवार रात को बदमाशों ने जैन मंदिर का ताला चटका दिया। बदमाश वहां से नगदी रुपया चुरा ले गए है।

सागरमल बाबूलाल जैन निवासी उदयनगर निर्माण नगर जयपुर राजस्थान हाल मुकाम अष्टापद जैन मंदिर हाटपिपल्या ने बड़ावदा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हाटपिपल्या के जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने 22 अक्टूबर की देररात को मंदिर का ताला चटका दिया। मंदिर में घुसे बदमाश वहां से नगदी रुपया चुरा ले गए। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।़़


विवाद में मारपीट-पुलिस थाना दीनदयालनगर ने मोतीनगर रहवासी बंटी अम्बाराम की रिपोर्ट पर मारपीट का अपराध कायम किया है। फरियादी युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर की रात को त्रिवेणी मेला ग्राउंड पर मंच के पास दो युवकों ने अपने साथियों के साथ रास्ता रोककर गाललियां देकर मारपीट की। फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी।


इसी मामले में मोतीनगर के साठ वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट ने दो युवकों सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दो युवकों ने पुराने विवाद को लेकर अन्य साथियों के साथ रात को घर में घुसकर गालियां देकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।


दीनदयालनगर रहवासी अभिषेक नामक युवक ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि सांई रेसीडेंसी के सामने दो युवक व उनके साथी हिम्मतनगर में युवक मोटरसाइकल को तेजगति से लहराते हुए लाए और रास्ता रोककर मारपीट कर फरियादी की मोबाइक में तोडफ़ोड़ की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *