रतलाम:वार्ड 45 के पार्षद धर्मेंद्र रांका की घोषणा- शहर का नंबर वन वार्ड बना तो 31हजार रुपए का पुरस्कार, सफाई मित्रों का किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,27‌ अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद धर्मेंद्र रांका वार्ड की समस्याओं के लगातार समाधान के साथ ही अब उसे सफाई में नंबर वन बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। पार्षद श्री रांका ने घोषणा की है कि यदि उनका वार्ड सफाई में शहर में नंबर वन आता है तो वह वार्ड कर्मचारियों को 31 हजार रुपए का पुरस्कार देंगे।

वार्ड क्रमांक 45 में दीपावली एवं नव वर्ष के अवसर पर वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र रांकाएवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वार्ड के वरिष्ठ झमक भरगट, श्रीमती ज्योति धर्मेंद्र राका द्वारा वार्ड के समस्त सफाई मित्रों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत किया और उपहार प्रदान किए गए।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भरगट द्वारा वार्ड के कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ ही आग्रह किया की पूरे वार्ड की जनता आपका सहयोग करती आ रही है, और आपका सहयोग भी निरंतर वार्ड के समस्त नागरिकों को मिलता रहा है। अगर आप और हम थोड़ी मेहनत और करेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम शहर को स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाएंगे।

वार्ड पार्षद धर्मेंद्र रांका द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए घोषणा की गई की महापौर श्री पटेल ने जिस प्रकार रतलाम में नंबर वन आने वाले वार्ड को 1लाख 51 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उसी तर्ज पर अगर वार्ड क्रमांक 45 शहर का नंबर वन वार्ड बनता है तो मेरे द्वारा 31 हजार उनके वार्ड के कर्मचारियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड के दरोगा द्वारा पार्षद श्री रांका का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में वार्ड संयोजक भरत सेन, पुखराज हंसवार, सतीश सोनी, आकाश गांधी, जतिन सेन, आशा सेन, श्रीपाल दुग्गल,भगवान सिंह सोलंकी, अशोक सेन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *