
रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रोटरी क्लब रतलाम द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर इस बार भी दुकान साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा बाजार का भ्रमण कर साज सज्जा में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय दुकानों का चयन किया गया।
रोटरी क्लब रतलाम अध्यक्ष रोटे. रवि नाहर एवं सचिव रोटे. आर. सी. अय्यर ने बताया की रोटरी क्लब रतलाम द्वारा 24 अक्टूबर को दीपावली के पावन पर्व पर दुकान सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गयी थी।साड़ी व्यवसायी, रेडीमेड व्यवसायी एवं बर्तन व्यवसायी। दुकान सज्जा प्रतियोगिता के चेयरमैन रोटे. विनोद मेहता थे. निर्णायक रोटे. मुकेश जैन, रोटे. श्रीमती रश्मि जैन ,रोटे. श्रीमती अनीता नाहर, रोटे, मितेश गादिया, रोटे. मितु गादिया, रोटे. रमेश पिपाड़ा, रोटे. श्रीमती ज्योति पिपाड़ा थे.
निर्णायको द्वारा नगर के मार्गों का भ्रमण कर साज सज्जा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रम में दुकानों का चयन किया गया।



