प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना और आरती की।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

उज्जैन,11अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना और आरती की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत

इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुए।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार तथा सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदिवे तथा श्री राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *