रतलाम: जावरा में युवक को गोली मारी,पैर में लगी गोली- दो युवकों पर हत्या के प्रयास का केस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|
रतलाम, 26नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार शाम को जावरा में जान से मारने की नीयत से एक युवक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी। दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों हमलावर फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।
घटना कल शाम साढ़े सात बजे के लगभग जावरा ऊंटखाना इलाके की है। फायर असलम मासुक कुरैशी निवासी ऊंटखाना पर किया।
पुलिस के मुताबिक फरियादी कल शाम को ऊंटखाना में अबु भाई के घर के सामने था कि तभी दो युवक आए और जान से मारने की नीयत से फरियादी के पैर में गोली चला दी। फायर करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। बताते है कि आरोपी युवक मंदसौर का है जो हाल ही में जावरा के ऊंटखाना क्षेत्र में किराए से रह रहा है। पुलिस थाना जावरा शहर ने फरियादी असलम कुरैशी की रिपोर्ट पर शेरू उर्फ लुल्ला निवासी मंदसौर हाल मुकाम जावरा के अलावा एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *