
रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा.काम)। पुण्य सम्राट पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के 87 वे जन्मोत्सव निमित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद परिवार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत रविवार को प्रातः 09:00 बजे सामुहिक सामायिक नीमवाला उपाश्रय में रखी गई। 10:30 बजे कालिका माता प्रांगण में निराश्रित बंधुओं को फल एवं मिठाई वितरण किया गया एवं 11:00 बजे वृद्धाआश्रम में भोजन एवं फल वितरण किया गया, तथा सायं 05:00 बजे मूक बधिर विद्यालय मे भोजन एवं फल वितरण परिषद परिवार द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में आज सोमवार को प्रातः 07:30 बजे त्रिवेणी रोड स्थित गौशाला में गौसेवा की गई तत्पश्चात 09:00 बजे गुरु गुणानुवाद सभा नीमवाला उपाश्रय पर रखी गई, एवं उपाश्रय में पुण्य सम्राट की भव्य रंगोली बनाकर 87 दीपक प्रज्वलित किए गए तथा फल , मेवे, मिठाई, नमकीन से भरे थाल पुजारीयो को वितरित किए गए। उपाश्रय मे पेपराल नगरी सजाई तत्पश्चात सायं 06:00 बजे मिशन कंपाउंड स्थित बाल ग्रह पर बच्चों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया एवं सायं 08:00 बजे 108 दीपक से पुण्य सम्राट की आरती एवं संध्या भक्ती एवं की गई।
आयोजित समस्त कार्यक्रम में श्री संघ एवं अ.भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिला परिषद, राजेंद्र जयंत बहु परिषद, तरुण परिषद, एवं बालिका परिषद सदस्यों ने सहभागिता प्रदान की।



