रतलाम: कार और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में कार चालक की मौत, लोडिंग चालक गंभीर घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार दोपहर को सैलाना मार्ग पर कार और लोडिंग वाहन में आमने -सामने हुई भिडन्त में कार चालक की मौत हो गई,जबकि लोडिंग वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,विनोबा नगर निवासी आनन्द पिता मनोहरलाल 30 वर्ष अपनी कार से सैलाना से रतलाम की ओर आ रहा था,जबकि लोडिंग वाहन का चालक सलीम पिता शरीफ मेव 48 निवासी सुतारों का वास रतलाम से सैलाना की ओर जा रहा था।

दोपहर करीब ढाई बजे रतलाम से करीब 6 किमी दूर पलसोडा फन्टे के समीप दोनो वाहन आमने सामने से भिड गए। भिडन्त इतनी भीषण थी कि दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्र्रस्त हो गए और दोनो वाहनों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने आनन्द को मृत घोषित कर दिया।
लोडिंग वाहन चालक सलीम मेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इन्दौर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम मेव को उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *