
रतलाम,10नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने आज एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया। सड़कों को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
कांग्रेस का आज का धरना प्रदर्शन खासकर पटरी पार क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर था। प्रदर्शन को नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कांग्रेस नेता मयंट जाट, राजीव रावत, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने सड़कों की खराब हालत के लिए आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के अवसर पर यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरूद्दीन कचवाय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, आशा रावत, रामचंद्र डोई, हितेष पैमाल, ईश्वर बाबा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीश अकोदिया, पार्षद नासीर कुरैशी, सलीम बागवान, भावना पेमाल, वाहीद शेरानी, कविता महावर, मनीषा चौहान, निलोफर खान, मनीषा व्यास, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, आयुष सिंह राठौड़, चंद्र प्रकाश पुरोहित, धर्मेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर टंटू, सुमित यादव, जितेंद्र हाड़ा, रमेश शर्मा, जितेंद्र पडिहार, चन्द्रप्रकाश पुरोहित, किशन दा, सोनू व्यास, मुकेश सोलंकी, विजय पंड्या, अनिल नादेंचा, रोहित मीणा, प्रदीप बटवाल, मांगीलाल जैन, विकास छाजेड़, पीयूष बाफना, इक्का बेलूद, हरविंदर नादरा, पूर्व पार्षद गणेश यादव, शेरू पठान, उपेंद्र पटोदिया, बसंतीलाल निकुम, गुलाब सिंह , बंटी मरमट, राकेश कुनेरा, बहादुर सिंह भाटी, कल्लू पहलवान, कैलाश वेल्डर , रतन बहादुर, रवि वर्मा, राजू नागर, भरत सेन, डा मुस्तफा महूवाला, मनोज खोईवाल, युसूफ शाह, सलीम ट्रेलर, राहुल दुबे, हेमंत नेका, अनु नेकाडी, तबस्सुम खान, रजिया मंसूरी, आरिफा कछवाय, मीना जाट, रजनी कैथवास, मनोज खोईवाल, राजकुमार जैन लाला, केलाश सोलंकी आदी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के अंत में तहसीलदार श्री चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। संचालन जोएब आरिफ ने किया।



