रतलाम: श्री काला गौरा भैरवनाथ मंदिर पर 7 नवंबर सोमवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। धोलावाड़ रोड स्थित श्री कालागौरा भैरवनाथ मंदिर पर 07 नवंबर सोमवार को कार्तिक चौवदस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भैरवनाथ का अन्नकूट महोत्सव बडी धूम धाम से मनाया जाएगा।

श्री काला गौरा भैरवनाथ समिती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अन्नकूट महोत्सव अंतर्गत भैरवनाथ का न्यनाभिराम श्रंगार किया जाकर 56 प्रकार के व्यंजनो से भोग लगाकर सांय 4.30 बजे आरती तत्पश्चात् भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। श्री काला गौरा भैरवनाथ समिती ने सभी धर्म प्रेमी जनता से इस आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *