रतलाम: शहर में फिर चला प्रशासन की जेसीबी का पंजा, नगर निगम के सामने शासकीय जमीन पर स्थित दुकानों को हटाने की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी का पंजा चला है। शुक्रवार को प्रशासन के दल ने नगर निगम के सामने गांधी उद्यान के समीप शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को जेसीबी से हटा दिया। कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने विरोध भी किया।


उल्लेखनीय है कि गांधी उद्यान के समीप स्थित शासकीय जमीन पर गोल्ड कांप्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। इसी के दृष्टिगत शुक्रवार को नगर निगम के सामने गांधी उद्यान और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों और अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू की है।

शुक्रवार सुबह जब प्रशासन की टीम प अतिक्रमण हटाने पहुंची तो स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रशासन ने दुकानों से सामान निकालने की मोहलत देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया।

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात

प्रशासन गांधी उद्यान से लगी दुकानों सहित कालेज तक करीब एक दर्जन कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम संजीव कुमार पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान, स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *