रतलाम: रेलवे की ओएचई केबल टूटने से मुंबई- दिल्ली मार्ग की कई ट्रेने हुई लेट

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मुंबई-दिल्ली की रेलगाडिय़ां आज देरी से चल रही है। वजह रेलवे ट्रेक के ऊपर से जा रही केबल का टूटना बताया जा रहा है। अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर केबल सुधारने के काम में जुटे है।

बताया जा रहा है कि रात में अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रेक के ऊपर से जा रही ओएचई की केबल टूट गई। केबल टूटने से रेल यातायात रात में ठप हो गया। मुंबई की ओर जाने वाले रेलगाडिय़ां जहां की तहां खड़ी कर दी गई। रात से रेलगाडिय़ों के चक्के थमने से रेल यात्री परेशान होने लगे। हालांकि रेल प्रशासन तुरंत ही मौके पर पहुंचकर सुधार के काम में जुट गया लेकिन तक तक रेल यातायात बाधित रहा जिससे रेलगाडिय़ां तकरीबन तीन से आठ की देरी से चल रही है।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों के साथ राहत दल की टीम ने टूटी केबल को दुरुस्त करने से पहले दूसरे तरफ की रेल का यातायात को सुचारू कर दिया जिससे अप लाइन का यातायात सुगम रहा। डाउन ट्रेक पर काम चलने से रेल यातायात रोका गया जिससे इस ट्रेक की रेलगाडिय़ां तकरीबन आठ घंटे की देरी से चल रही है।

(सांकेतिक फोटो)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *