रतलाम: स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का पता लगाने पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना,ग्राम इसरथुनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के बीच बैठकर किया मध्यान भोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,30नवम्बर(खबरबाबा.काम)। ग्रामीण अंचलों में स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का पता लगाने के लिए विधायक दिलीप मकवाना बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे और स्कूलों की व्यवस्था को जांचा परखा। इस दौरान ग्राम ईशरथुनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां के बच्चों से मुलाकात की और उन्ही के बीच बैठकर मध्यान भोजन करके उसकी गुणवत्ता का पता लगाया।

विधायक दिलीप मकवाना के द्वारा शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चे विद्यालय में आए और शिक्षा अर्जित करें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधार करने पर भी जोर दिया और भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर रहनी चाहिए। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मकवाना के साथ सरपंच नाथूलाल भाबर, धाकड़ मंडल महामंत्री बी.एल. डोडियार, किसान मोर्चा महामंत्री प्रह्लाद धाकड़, उप सरपंच जयराज राज पुरोहित, स्कूल अध्यापक सुनीता सहित अन्य अध्यापकगण एवम् छात्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *