
रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के नजदीक ग्राम पलसोड़ा में 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भव्यातिभव्य अंजन शलाका प्रतिष्ठा के पवित्र अवसर पर नव दिवसीय जिनराज भक्ति महोत्सव होने जा रहा है। उक्त महोत्सव परम पूज्य आचार्य देव हर्षतिलक सूरीश्वर जी म. सा. की निश्रा में संपन्न होगा। इस हेतु आचार्य देव अहमदाबाद से उग्र विहार करते हुए संभवत 28 नवंबर तक रतलाम पहुंच रहे हैं। पलसोड़ा में होने जा रहे इस महत्वपूर्ण
आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए विभिन्न संगठनों की एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमे श्री आराधना भवन ट्रस्ट, श्री आराधना भवन सेवा समिति, श्री कस्तूरबा नगर श्री संघ, श्री अलकापुरी श्रीसंघ, श्री जैन दिवाकर नव युवक मंडल, श्री आगम मित्र मंडल आदि विभिन्न संगठन एवं पलसोड़ा ग्राम के रहवासी सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर अपने सुझाव दिए। साथ ही व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर मिली जवाबदारी को अच्छे से निभाने का संकल्प लिया। प्रारंभ में नवकार मंत्र के जाप के साथ मीटिंग आरंभ हुई। प्रमोद रांका और मंगल जगावत ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर आराधना भवन श्रीसंघ से अशोक लुनिया, पप्पू मुंबई वाला, हिम्मत गेलड़ा, विजय मेहता, जीवन पितलिया, आराधना भवन सेवा समिति के मुकेश गांधी, जयंतीलाल कटारिया, नरेंद्र घी वाला, सुनील गांधी, हेमंत गेलड़ा, कस्तूरबा नगर जैन श्री संघ से प्रमोद रांका, सम्यक रांका, लोकेश ओस्तवाल, अशोक कोठारी, बाबूलाल सियाल, आगम मित्र मंडल से आशीष लुनिया, यशजैन, मयूर कटारिया, अलकापुरी जैन श्री संघ से हिम्मत गेलड़ा, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के पदाधिकारी एवं विमल जैन, हेमंत पारख, पलसोड़ा ग्राम के सरपंच श्याम व्यास सहित ग्रामीण कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में पलसोड़ा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गादिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।



