रतलाम: एसबीआई द्वारा बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,16नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बाल दिवस के अवसर पर स्टाफ सदस्यों के बच्चों को चित्रकला के विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता पर पुरस्कृत किया गया।

इस तारतम्य में बच्चों द्वारा अपने हुनर को सबके सामने रखा तथा रचनात्मकता का एक संदेश प्रस्तुत किया । चित्रकला प्रतियोगिता में 3 से 7 आयुवर्ग में आध्या सोनी, 7 से 12 आयुवर्ग में मयूरेश भावे एवं 12 से 16 वर्ग में इशिका जैन प्रथम रहे । रितिशा डबली, आर्यन भावसार, मान्यता धनेशा द्वारा द्वितीय स्थान, कलश गोधा, रुद्र डबली, आगम गोधा द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अरुण कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक श्री नवीन ओसतवाल, क्षेत्रीय सचिव अधिकारी संघ श्री विजय कुमार सोनी, श्री शुभम श्रीवास्तव, श्री धीरज गोधा, श्री उमेश पिपलिया, सुश्री मयूरी श्रीवास्तव, श्री कनिष्क झालानी, श्री प्रदीप सक्सेना, श्री कमल तलवार, श्री रत्नेश डबली, श्री अमित शुक्ला, श्री कपिल पंथी सहित अनेक स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *