रतलाम: जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि कमलेश्वर ने 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार वर्ष तक दुष्कर्म किया और इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। फरियादिया ने न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराए है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,29 वर्षीय बलात्कार पीडीता ने सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक को इस सम्बन्ध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने पर कमलेश्वर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में दुष्कर्म पीडीता ने बताया कि कमलेश्वर ने विगत 5 दिसम्बर 2018 से जुलाई 2022 के बीच उसके साथ कई बार शारिरीक सम्बन्ध बनाए।

आरोपी कमलेश्वर युवती को शादी करने का झांसा देता था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर करने का प्रयास किया। यह जानकारी मिलने पर कमलेश्वर ने युवती के परिजनों के पास अपने रिश्ते की बात चलाई। इस पर युवती के परिजनों ने कमलेश्वर से सगाई करना तय भी किया था,लेकिन इसी बीच कमलेश्वर ने युवती के फोटो वायरल कर दिए। जिससे पीडीता की बदनामी हुई। लेकिन बाद में कमलेश्वर ने पीडीता से विवाह करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता ने आज अपने भाईयों के साथ महिला थाने पर पंहुच कर आरोपी कमलेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर के खिलाफ बलात्कार की धारा 376,प्रतिष्ठा खराब करने के लिए फर्जी तरीके से फोटो वायरल करने के लिए भादवि की धारा 469,जान से मारने की धमकी देने पर भादवि की धारा 506 और अश्लील गालियां देने पर धारा 294 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कमलेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने पीडीत युवती के न्यायालय में कथन भी दर्ज करा दिए है। न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक दोपहर में कमलेश्वर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद शाम को ही युवती को न्यायालय में लाया गया,जहां उसने दप्रसं की धारा 164 के तहत अपने कथन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इनका कहना है

पीड़िता कि शिकायत के आधार पर कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *