रतलाम: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री राव का रतलाम दौरा, संगठन और पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल, सैलाना और जावरा भी जाएंगे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम 24 नवम्बर 2022 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव 26 नवम्बर को रतलाम जिले के प्रवास पर आ रहे है।वे रतलाम, सैलाना, जावरा, का दौरा कर मंदसौर जायेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि श्री राव 26 नवंबर प्रातः 11 बजे रतलाम पहुंचेगे। वे संगठन एवं पदाधिकारियों की बैठकों मे शामिल होंगे और भोजन अवकाश के बाद मोर्चा पदाधिकारियों से चर्चा करेगे। रतलाम से दोपहर बाद सैलाना प्रस्थित होगे। वहां कार्यकर्ताओं से बैठक कर जावरा जाएंगे और जावरा में बैठक पश्चात् मंदसौर रवाना होगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *