रतलाम: भाजपा प्रदेश  प्रभारी श्री राव कल आएंगे रतलाम, जानिए किस तरह रहेगा दिन भर का कार्यक्रम, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर भी जाएंगे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 25 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव 26 नवंबर को रतलाम जिले के प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होगे। वे श्री कालिका माता मंदिर में माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेगे। भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकों में शामिल होगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री राव सुबह 11.30 बजे रतलाम दौरे की शुरुआत श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर करेंगे। माताजी के दर्शन पश्चात् 11.45 बजे शहर विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होगे। दोपहर 12.30 बजे वे संतगण से मुलाकात करने जाएंगे, और भोजन अवकाश पश्चात दोप. 02.00 बजे शहर विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर पार्टी के मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेगे। श्री राव की उपस्थिति मे दोप.03.00 बजे जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण की बैठक होगी। इसके बाद 04.00 बजे सैलाना प्रस्थित होगे।
प्रदेश प्रभारी श्री राव सैलाना में शाम 04.30 बजे से कार्तिक मैरिज गार्डन में आयोजित त्रिदेव प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होगे। शाम 05.30 बजे सैलाना मे की-वोटर्स की बैठक में शामिल होकर, 6.15 बजे जावरा प्रस्थान करेंगे। जावरा में शाम 07.00 बजे सक्रिट हाउस पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् 07.30 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ता से निवास पर जाकर मुलाकात करेंगे और रात्रि में मंदसौर प्रस्थान करेंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *