रतलाम: राहुल गांधी के वीर सावरकर पर विवादित बयान को लेकर भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम 25 नवंबर(खबरबाबा.काम)। स्वातंत्रय वीर सावरकर पर राहुल गांधी द्वारा दी गई गलत टिप्पणी के विरोध में भाजयूमो के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में गुरुवार को अलकापुरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिले के भाजयूमो अध्यक्ष, रतलाम महापौर व निगम अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिले के सह मिडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में आज वीर सावरकर पर विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विप्लव जैन ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के राहुल गांधी के वीर सावरकर पर विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। जिसके कारण देश – प्रदेश में सोशल मीडिया समेत सड़कों पर उक्त बयान को लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान रतलाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने वीर सावरकर की फोटो हाथ में लेकर वीर सावरकर के सम्मान में भाजयुमो मैदान में के नारे लगाए गए। इस अवसर पर महापौर पहलाद पटेल, निगम अध्यक्षश्रीमती मनीषा शर्मा , भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन जिला, पार्षद निशा सोमानी, मयूर पुरोहित, रविन्द्र पाटीदार , संजय पांचाल , राहुल रांका , प्रतीक विजयवर्गीय ,राहुल पाटीदार , सत्यजीत सिंह राजावत , राजेश बैरागी , चिराग असरानी , आयुष पडियार ,भूपेंद्र खंडेलवाल, अजय गोमे, सहित बड़ी संख्या में युवामोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *