रतलाम: डेढ़ माह पूर्व हुई महिला की मौत का मामला हत्या का निकला, जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। डेढ़ महा पूर्व हुई महिला की मौत के मामले को पुलिस ने जांच में हत्या का पाया है। मारपीट कर महिला की जान ली गई। पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ हत्या का अपराध कायम किया है।

घटना रावटी थाने के गांव भूतपाड़ा की है। 15 सितंबर की शाम को मृतिका रावटी के पास गांव भूतपाड़ा में अपने ही खेत पर मृत मिली थी। मोहन देवदा की सूचना पर रावटी पुलिस ने महिला की मौत पर मर्ग कायम किया था। तब महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चला था।

अज्ञात कारणों के चलते महिला की मौत के मामले में एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी इडला मौर्य ने विवेचना की। जांच में महिला को परेशान करना पाया। मर्ग जांच में पुलिस ने पाया कि घटना वाले दिन मृतिका के साथ खेत पर मारपीट की गई जिससे महिला की मौत हो गई। जांच पर से रावटी पुलिस ने महिला की मौत के मामले में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मुलजिम मृतिका का पति होना बताया है।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत के मामले में दीनदयालनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक लालगुवाड़ी का बाबूलाल फकीरचंद गुर्जर (38) है। लालगुवाड़ी रहवासी महेश गुर्जर की सूचना पर पुलिस ने बाबूलाल की मौत पर मर्ग कायम किया था। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाबूलाल की मौत होने पर पुलिस ने महेश की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कामय किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *