रतलाम: सरपंच ,उपसरपंच और पंचों ने दी चेतावनी,….. नहीं तो सौंप देंगे सामूहिक त्यागपत्र

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले की ग्राम पंचायत भदवासा के सरपंच ,उप सरपंच और कई पंचों ने आज कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को एक ज्ञापन देकर सामूहिक त्यागपत्र सौंपा जाने की चेतावनी दी है। पंचायत के इन सभी पदाधिकारियों की मांग है कि पंचायत का अतिरिक्त प्रभार जिस सचिव को दिया गया है उसे हटाया जाए।

कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में सरपंच अनिता मकवाना, उपसरपंच सहित कई पंचों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन में सरपंच ,उप सरपंच और पंचों ने मांग की है कि ग्राम भदवासा का अतिरिक्त सचिव प्रभार मांगीलाल चौधरी को सौंपा गया है। उपरोक्त पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पूर्व में भी एक लिखित शिकायत देकर इस आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बाद भी 31 अक्टूबर को मांगीलाल चौधरी को ग्राम पंचायत भदवासा का अतिरिक्त सचिव का प्रभार सौंप दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि श्री चौधरी ग्राम भदवासा के स्थाई निवासी है और पूर्व में विगत 20 वर्षों तक लगातार पदस्थ रहे हैं। ज्ञापन में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में सरपंच उपसरपंच और पंचों ने तीन दिवस में अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का आदेश निरस्त नहीं करने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *