रतलाम:राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का तीसरा शिविर धराड़ गांव में सम्पन्न,360 मरीजों का परीक्षण 

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,29नवम्बर(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में धराड़ व आसपास के गांवों के रहवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर, चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

तीन घन्टे चले इस शिविर में 360 मरीजों का राॅयल हाॅस्पिटल के तीन डाक्टर्स की टीम ने मरीजों की जांच करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

धराड़ के शिविर का उद्घाटन समाजसेवी व नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष खुर्शीद अनवर ने किया तथा शिविर के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार (केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रहें। अतिथिगण का माला से स्वागत राॅयल ग्रुप के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डाॅ. उबेद अफजल और प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने किया।
इस अवसर पर खुर्शीद अनवर ने कहा, सामान्यतया निःशुल्क या व्यवसायिक चिकित्सा शिविर शहरों में ही आयोजित किये जाते हैं, और ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले इस शिविर में नहीं पहुॅच पाते हैं। राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 ग्राम पंचायतों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने से, गांव के रहवासियों को बहुत मदद मिलेगी, राॅयल हाॅस्पिटल की यह पहल प्रशसंनीय हैं, और मैं हाॅस्पिटल के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया और डायरेक्टर डाॅ. उबेद अफजल का इस समाजसेवा कार्य के लिये आभार मानता हूॅं।

ईश्वरलाल पाटीदार ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं होता, राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा निःसंदेह बहुत बड़ी समाजसेवा का कार्य किया जा रहा हैं, क्योंकि गांव के रहवासियों को उचित चिकित्सा के अभाव में बार-बार शहर जाना पड़ता हैं। ऐसे शिविर बार-बार लगते रहेंगे तो गांव के निवासियों को यहीं चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी, उन्होंने कहा कि रतलाम के दुसरे अस्पतालों के संचालकों को इस पहल का अनुसरण करना चाहिए। श्री पाटीदार ने राॅयल हाॅस्पिटल के संचालकों, डाक्टर्स और मेडिकल टीम का इस शिविर को धराड़ में लगाने पर उनका आभार माना।

इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।
चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. रूकय्या बुरहानी ने परामर्श प्रदान किया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाईयाँँ वितरीत की गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक डाॅ दिनेश राजपुरोहित, मार्केटिंग मेनेजर संजीत परिहार, सिस्टर सरोज यादव, सिस्टर करूणा डामोर, सिस्टर उर्मिला पाटीदार, ड्रैसर कृष्णा शर्मा, कम्पाउण्डर जगदीश परमार आदि सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *