रतलाम रेल मंडल के बामनिया स्टेशन के पास हुआ हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौदंते हुए रेलवे फाटक तोड़ी, दो की मौत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा.काम)। गुरुवार सुबह दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर बामनिया के पास पत्थर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रेलवे फाटक तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम से भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बामनिया के पास समपार फाटक पर पत्थर लेकर जा रहा एक ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा और एक दुपहिया वाहन को अपनी चपेट में लेते हुए रेलवे फाटक तोड़ते हुए लाइन पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेन का आवागमन नहीं हो रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राहत ट्रेन के साथ मौके पर रवाना हुए। हादसे के बाद ही रेल और सड़क मार्ग बाधित हो गया है। क्रेन की मदद से ट्रक को रेलवे लाइन से हटाया गया और मार्ग सुचारु किया गया।

सायरन बजते ही फैली सनसनी

हादसे के बाद जैसे ही रतलाम में रेलवे के सायरन बजे, हर कोई समझ गया कि कहीं हादसा हुआ है। सायरन बजने के बाद सभी हादसे के संबंध में जानकारी लेते रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *