रतलाम: टीआईटी रोड स्थित नाकोड़ा भैरव नाथ मंदिर के 31 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,6नवम्बर(खबरबाबा.काम) । टीआईटी रोड स्थित नाकोड़ा भैरव नाथ मंदिर के 31 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुए । शनिवार 5 नवम्बर को भक्ति संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ तथा 6 नवम्बर रविवार को नाकोड़ा भैरव नाथ की रथ यात्रा, अतिथियों का सम्मान समारोह ,नाकोड़ा भैरव नाथ को छप्पन भोग और हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया गया ।

परम पूज्य साध्विद्वय अर्चिता श्री जी म.सा. एवं आनंदिता श्री जी म. सा. की पावन निश्रा तथा पार्श्व भैरव आयोजक समिति एवं पार्श्वनाथ मित्र मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को भक्ति संध्या में मुंबई से बुलाई गई राजेश शाह करण शाह म्यूजिकल पार्टी ने एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित धर्मालुओं को भक्ति भाव से सरोबार कर दिया । भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

6 नवम्बर को प्रातः रथयात्रा निकाली गई जो कि टी आई टी रोड से प्रारम्भ होकर दो बत्ती, लोकेंद्र भवन रोड, गीता मंदिर होते हुए नाकोड़ा मंदिर पर समाप्त हुई । रथ यात्रा में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं नगर निगम महापौर विशेष रूप से उपस्थित हुए । रथयात्रा के पश्चात अभिनंदन समारोह में उपस्थित अतिथिगण पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी,कुकडेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला पटवा , पार्श्वनाथ मित्र मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश दरड़ा, पूर्व अध्यक्ष अशोक बम्बोरी एवं कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी श्रीमति कांता देवी चौरडिया का बहुमान किया गया । कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक अनिल बोहरा को भी सम्मानित किया गया ।

समारोह पश्चात् नाकोड़ा भैरवनाथ को छप्पन भोग चढ़ाया गया उसके बाद विधिकार अनिल जी हरण ने हवन वेदियों पर लाभार्थियों से हवन पूजन सम्पन्न कराया । इस दौरान श्री संघ एवं लाभार्थी परिवार का स्वामिवात्सल्य भी सम्पन्न हुआ । श्री पार्श्व भैरव आयोजक समिति के संयोजक अनिल बोहरा, राजेंद्र नवलखा, देवेंद्र सर्राफ़, नरेंद्र कवड़िया, राजेंद्र दरड़ा, जितेंद्र मेहता, प्रमोद जैन , राजेश जैन , भूपेन्द्र कावड़िया, निलेश चौरडिया, विनोद नांदेचा अनिल जैन, राजेंद्र चौपड़ा आदि ने सफल आयोजन पर श्री संघ का आभार प्रकट किया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *