
रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। 1 नवंबर से 3 नवंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण मे आज के मुख्य अतिथि दीपक परमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं अहमदाबाद मंडल के मंडल मंत्री एवं प्रशिक्षण देने आए।
दिनेश पांचाल, मनोहर सिंह बारठ मंडल मंत्री रतलाम मंडल एवं अध्यक्ष एस एस शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर श्री परमार ने अपने उद्बोधन में प्रशासनिक कार्यों को यूनियन के साथ मिलकर किस तरह से कर्मचारी हित में कार्य किए जाते हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। डी ए आर के बारे प्रशिक्षण लेने आए सभी कर्मचारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के मंडल मंत्री श्री पांचाल ने यूनियन के इतिहास को विस्तार से बताते हुए सभी प्रशिक्षण लेने आए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ,एसएस शर्मा अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, नरेंद्र सिंह सोलंकी, ह्रदेश पांडे, शैलेश तिवारी ने भी अपने उद्बोधन रखें। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 45 कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर आभार सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी ने माना। समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।


