रतलाम:बेलामेंटे-प्री स्कूल में हुआ दो दिवसीय डेंटल कैंप का आयोजन, बच्चों का दंत परीक्षण कर उन्हें दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके बताएं

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,12नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना ओवर ब्रिज के पास आमलिया भैरू रोड पर स्थित बेलामेंटे- प्री स्कूल में दो दिवसीय डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। डेंटल कैंप में स्कूली बच्चों के दांतों का चेकअप किया गया और उन्हें दांतों को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में बताया गया।


डेंटल कैंप में डॉ. अंजलि वैष्णव और उनकी सहायक सुश्री वैशाली मेहता ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के एमडी श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। डेंटल कैंप में शुक्रवार और शनिवार को बच्चों के दंत परीक्षण के साथ ही डाक्टर द्वारा बताया गया कि बच्चों को अपने दांतों की सफाई कैसे करनी चाहिए, कितनी बार ब्रश करना चाहिए। जिसमें हमारे दांत ठीक रह रहे। परीक्षण के दौरान जिन बच्चों के दांतों में केबेटीज थी उनको दवाई व सफाई के लिए निर्देश दिए गए। बच्चों को दांत खराब कर देने वाली मीठी चीजों से बचने और चॉकलेट व टॉफी का कम सेवन करने की सलाह दी।

डाक्टर ने कहा कि हम रोजाना केवल सुबह एक बार ही ब्रश करते हैं। जबकि प्रतिदिन रात में सोने से पहले भी हमें ब्रश करना चाहिए। क्योंकि खाने के कुछ पदार्थ हमारे दांतो के बीच रह जाते हैं जिनका बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। अगर यह दांतों के बीच रह जाएंगे तो कीटाणु बनकर हमारे दांतों को खराब करेंगे। इस मौके पर स्कूल एमडी श्री विजय शर्मा और स्टाफ द्वारा डा. अंजलि वैष्णव और उनकी टीम को सम्मानित भी किया गया।

स्कूल के एमडी श्री विजय शर्मा ने सभी बच्चों से कहा कि डाक्टर द्वारा दिए गए सुझाव को अपने जीवन में अमल करें और दांतों को मजबूत बनाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *