गुजरात में एक व पांच दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल चुनाव के साथ आएंगे नतीजे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली,3नवम्बर2022। गुजरात में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. 89 विधानसभा सीटों के लिए एक दिसंबर और 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी. जबकि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को की जाएगी.

पहले चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पांच नवंबर को शुरू होगी और 14 नवंबर को खत्म होगी. दूसरे चरण के लिए नामांकन 10 से 17 नवंबर तक दाखिल किये जा सकेंगे. पहले चरण में 89 सीटों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 नवंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 21 नवंबर है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *