रतलाम: कोरोना रिटर्न की आशंकाओं के बीच जानिए जिले की स्थिति को लेकर रतलाम कलेक्टर ने क्या कहा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,22दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। चीन में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद भारत सहित विश्व के अन्य देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। कल जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक ली ,वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च स्तरीय बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच रतलाम में प्रशासन की क्या तैयारी है इसको लेकर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मीडियाकर्मियों ने चर्चा की।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि रतलाम में स्थिति पूरी तरह नॉर्मल है। रूटिंग सेंपलिंग में भी वर्तमान में कोरोना सामने नहीं आया है। अभी तक रतलाम पूरी तरह कोरोना मुक्त है।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि रतलाम में 97 से 98 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन लग चुकी है। फिर भी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य अमले को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। लगातार समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। रतलाम की जनता भी जागरुक है। आमजन से भी अपील है कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें ,आवश्यक सतर्कता बरतें और बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह अनुसार जांच अवश्य कराएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *