रतलाम: नाहर कॉन्वेंट हा.से. स्कूल, महलवाडा में हुआ ” एनुअल कल्चरल फेस्ट” का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। नाहर कॉन्वेंट हा.से. विद्यालय, महलवाडा में शनिवार को ” एनुअल कल्चरल फेस्ट” का आयोजन किया गया ।जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कार्यक्रम विभिन्न थीम्स पर बेस्ड था जैसे चाइल्ड लेबर थीम, एजुकेशन थीम, सरदार वल्लभ भाई पटेल थीम, देश भक्ति थीम, पेरेंट्स थीम, नेचर थीम, जंगल थीम, कल्चरल थीम, नेवर गिव अप थीम इत्यादि।

विद्यालय में थीम बेस्ड कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक संदेशों से अवगत कराना है। भारतीय संस्कृति को दर्शाते और महापुरुषों को याद करते हुए कई नाटक भी प्रस्तुत किए। अंत में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को Certificates प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों की सराहना भी की गई।

स्टाफ की ओर से विशेष योगदान अंजली ओझा, शिवानी पांडेय एवं अक्षिता शर्मा का रहा तथा कार्यक्रम का संचालन साक्षी पांडेय और मनोरमा चौधरी द्वारा किया गया।

साथ ही बच्चों द्वारा सैंटा क्लॉस बनकर गिफ्ट तथा चॉकलेट का वितरण किया । साथ ही क्रिसमस ट्री के पोस्टर बनाए गए व आने वाला वर्ष सभी के लिए सुखमय व शांतिपूर्ण हो इसी कामना की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *