रतलाम: शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाने के पहले रात में कलेक्टर और एसपी ने पैदल निरीक्षण किया, माणकचौक सब्जी मंडी का होगा कायाकल्प, जानिए दिए क्या निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,17दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम एक बार फिर प्रमुख बाजारों में पहुंचने वाली है। इसके पूर्व शुक्रवार रात को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं एसपी अभिषेक तिवारी ने निगम अधिकारियों के साथ प्रमुख बाजार क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

रात में कलेक्टर और एसपी ने माणकचौक ,भुट्टा बाजार, घास बाजार, चौमुखी पुल, मिर्ची गली, रंगरेज रोड, त्रिपोलिया गेट, सायर चबूतरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, अधीक्षण यंत्री विद्युत सुरेश वर्मा, सीएसपी हेमंत चौहान, निगम के कार्यपालन यंत्री जी के जयसवाल भी साथ थे।इस दौरान अतिक्रमण का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य बाजारों में दुकानदारों को अपने अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने की समझाइश दी। जिन लोगों द्वारा अपनी दुकानों के आगे ओटले पेड़िया बनाकर अतिक्रमण कर लिया है उनके अतिक्रमण तोड़े जाएंगे।

माणक चौक सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सब्जी मंडी की भूमि पर पार्किंग के साथ मल्टी स्टोरी बनवाई जाएगी। कलेक्टर ने त्रिपोलिया गेट पर विद्युत पोल हटाने के निर्देश अधीक्षण यंत्री विद्युत को दिए‌ 1 सप्ताह में पोल हटा दिए जाएंगे। कलेक्टर ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बगैर दबाव के बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमण हटाने का कार्य करें। जो निर्देश दिए गए हैं उनका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *