शहर विधायक चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयास लाए रंग – शहर की जनता को मिलेगा भरपूर पेयजल,अमृत 2 योजना – एसएलटीसी द्वारा 72 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम 1 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। अमृत 2 योजना के माध्यम से रतलाम को वर्ष 2040 तक भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 72 करोड़ की योजना विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से स्वीकृत हो गई है। भोपाल में गुरूवार को नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने योजना को स्वीकृति दी। रतलाम से नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास और सहायक यंत्री श्याम सोनी बैठक में उपस्थित हुए थे। योजना की स्वीकृति पर महापौर प्रहलाद पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और विधायक चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि अमृत 2 योजना के माध्यम से रतलाम को वर्ष 2040 तक की जनसंख्या के मान से 60 एमएलडी पानी मिल सकेगा। वर्तमान में धोलावाड़ की क्षमता 47.5 एमएलडी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से 12.50 एमएलडी का नया ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। शहर में 300 किलोमीटर नई पाइप लाइन डाली जाएगी। जहां सीमेंट की पाइप लाइन है, उसे बदला जाएगा। जरूरत के मान से पानी की नई टंकियां बनेगी। धोलावाड़ और मोरवानी स्थित फिल्टर प्लांट के पंप बदले जाएंगे। वर्तमान में रतलाम को 32 से 33 एमएलडी पानी मिल रहा है। अमृत 2 योजना के मूर्त रूप लेते ही पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा।

रतलाम को पहली बैठक में शामिल कराया


भोपाल में गुरूवार को आयोजित बैठक में पहले रतलाम का नाम नहीं था। रतलाम को दूसरे दौर की बैठक में शामिल किया जाना था लेकिन भोपाल में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर रतलाम को पहली बैठक में शामिल कराया और योजना को समिति से स्वीकृति मिले उसके लिए भी प्रयास किए, जिसके फल स्वरूप पहली बैैठक में समिति द्वारा इसे स्वीकृत कर दिया गया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *