दिल्ली MCD इलेक्शन रिजल्ट्स : AAP को मिला बहुमत, 134 सीटों पर जीत दर्ज की, BJP के खाते में 104 सीटें

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

नई दिल्ली,7दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। AAP ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि BJP के खाते में 104 सीटें आई हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं। एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

आपको बता दें कि MCD पर पिछले 15 साल से बीजेपी का क़ब्ज़ा रहा है। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 181 और आम आदमी पार्टी को 48 सीट मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट मिली थीं। लेकिन इस बार एक्जिट पोल के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता मतगणना शुरू होने के पहले से ही उत्साहित नजर आ रहे थे।

एमसीडी की 250 वार्डों पर हुए निकाय चुनाव में चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आप ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर बीजेपी रही जिसने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस का हाल बेहाल हो गया है. वो 250 वार्डों में से सिर्फ 9 सीटें ही जीत पाई है। वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं।

MCD में आप की जीत के मायने

1- आप की जीत से MCD में BJP के 15 साल का वर्चस्व खत्म हो गया है।

2- इस जीत के साथ ही AAP के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है. अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी विधानसभा और MCD दोनों को नियंत्रित करेगी।

3-आम आदमी पार्टी सार्वजनिक जीवन के सभी पहलुओं – जन्म से मृत्यु तक (स्कूल, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क, पार्क, आदि) की कमान संभालेगी।

4- अरविंद केजरीवाल का अब दिल्ली में कद और बढ़ेगा. विधानसभा में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाली आप अब MCD की भी बादशाह है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *