Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में पहले फेज का मतदान खत्म, 89 सीटों पर 5 बजे तक करीब 60 फीसदी वोटिंग हुई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

अहमदाबाद,1दिसम्बर2022।गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए मतदान खत्म हो गया है. मतदान करने का समय शाम 5 बजे तक था. गुरुवार (1 दिसंबर) को गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग हुई है. इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं. पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है.

निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदान के अंतिम आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है और 5 बजे तक 59.96 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. नर्मदा में सबसे ज्यादा 73.02 फीसदी और पोरबंदर में सबसे कम 53.84 फीसदी मतदान हुआ है. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

14,382 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग
गुरुवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ था, जिनमें से 3,311 शहरी और 11,071 ग्रामीण इलाके हैं. वोटिंग पर नजर रखने के लिए 13,065 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया गया. गुजरात में 27 सालों से बीजेपी की सरकार है और पार्टी लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है. इस बार बीजेपी का मुकाबला न केवल कांग्रेस से है बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) से भी है जो अपने आप को मुख्य विपक्षी दल साबित करने के प्रयास में जुटी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *