रतलाम: भाजपा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान का पुतला जलाया,मुर्दाबाद के नारे से गुंजा काला घोड़ा चौराहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 17 दिसम्बर (खबरबाबा.काम)। संयुक्त राष्ट्र मे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वंयम् सेवक संघ के प्रति अभ्रद्र टिप्पणी किये जाने पर पूरे देश मे आक्रोश है।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आव्हान् पर शनिवार को दो बत्ती काला घोड़ा चोराहा पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद , बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाकर चौराहा गुंजायमान कर दिया ।
पुतला दहन कार्यक्रम जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया,कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के नेतृत्व मे किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुनील सारस्वत ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत देश बर्दाश्त नहीं करेगा। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी से पूरे देश मे आक्रोश है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन प्रकोष्ठ पदाधिकारी गोपाल राठी, दिनेश राठौर सहित पार्षद परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, हितेश कामरेड सहित पवन सोमानी, जलज सांखला, प्रवीण सोनी, सुदीप पटेल, आशीष सोनी, लोकेश जायसवाल, सुनील रोतेला, तेजसिंह हाडा, रविन्द्र पाटीदार, दिव्या शर्मा, विवेक शर्मा, संजय पंडिया आदि पार्टी पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता, कार्यकर्त्ता एवं आमजन मौजूद रहे |
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *