रतलाम अपराध समाचार: सार्वजनिक स्थान पर किया बंदूक से फायर, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज। जावरा पुलिस ने जुआ पकड़ा-आधा दर्जन पर केस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,7दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। खारवाकलां गांव में बंदूक से फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ताल के पास खारवाकलां गांव में डांगी धर्मशाला पर मांगलिक कार्यक्रम था। 5 दिसंबर की रात आठ से साढ़े आठ बजे के लगभग खुशी के इस माहौल में सार्वजनिक स्थान पर बंदूक से फायर किए।

पता चलने पर खारवाकलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि धर्मशाला पर भारतसिंह नामक व्यक्ति ने बंदूक से फायर किए थे। इस मामले में ताल पुलिस ने खारवाकलां पुलिस चौकी के आरक्षक राजेश सेंगर की रिपोर्ट पर फायर करने वाले युवक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।

जावरा पुलिस ने जुआ पकड़ा: आधा दर्जन पर केस

जावरा। जावरा शहर थाना पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा।

पुलिस ने कल दोपहर को हाथीखाना पुलिया के पास से चिंगुड़ा उर्फ सलीम और सादिक को जुआ खेलते पकड़ा था कि शाम को इसी क्षेत्र से असलम उर्फ हड्डा और शाहरूख को जुआ खेलते पकड़ा। इसी थाना पुलिस को दशहरा मेला मैदान में भी जुए की सूचना मिली। पुलिस ने वहां से सलमान और इरफान नामक युवक को पकड़ा। ये दोनों मेला मैदान में पानी की टंकी के नीचे से जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने पकड़ाए युवकों के कब्जे से नगदी सहित ताशपत्ते जब्त कर अलग-अलग अपराध कायम किया है। स्टेशनरोड पर मस्जिद के पास से पुलिस ने ओमप्रकाश नामक युवक को सट्ट अंक लिखते पकड़ा। इसके अलावा पिपलौदा बसस्टेंड पर यात्री प्रतीक्षालय से एक युवक को पकड़ा। वह यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर अवैध रूप से सट्टा अंक लिखकर रहा था। पिपलौैदा पुलिस ने पकड़ाए राजू नामक युवक के खिलाफ सट्टा एक्ट में अपराध कायम किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *