रतलाम: शराब का स्वाद पसंद नहीं आया, कलेक्टर को आवेदन देकर कर दी शिकायत, कार्रवाई की मांग की

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शराब का स्वाद अजीब लगने और पसंद नहीं आने पर एक उपभोक्ता ने इसकी शिकायत आज कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को कर दी। आवेदक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार जिले के रावटी तहसील के ग्राम कवरपाड़ा निवासी कन्हैया लाल पिता देवा जी ने मंगलवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के समक्ष एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में कन्हैया लाल ने बताया कि 5 दिसंबर सोमवार की शाम को लक्कड़पीठा स्थित शराब दुकान से व्हिस्की की एक बोतल 1200 रूपए में खरीदी थी। जब आवेदक ने अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया तो उसे उसका स्वाद कुछ अजीब सा लगा। आवेदक के अनुसार बोतल की शराब का स्वाद तंबाकू के पानी जैसा और कड़वा कड़वा लगा। मिलावट की शंका होने पर उसने जब दुकानदार से शिकायत की तो उसे कहा गया कि उनके यहां असली शराब ही विक्रय की जाती है और जहां शिकायत कर जांच करानी हो करा सकते हो। इसके बाद आवेदक ने अन्य दुकान से शराब खरीदी। आवेदक ने आवेदन में यह भी कहा कि उसे उक्त शराब की बोतल बिना कवर के दी गई थी।

आवेदक ने इस मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *