रतलाम: रात भर नहीं सोया जिले का पुलिस अमला, डीआईजी और एसपी सहित 700 के लगभग अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतरे, सुबह 6:00 बजे तक 189 गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। डीआईजी सुशांत सक्सेना और एसपी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में बीती रात रतलाम पुलिस का अमला मैदान में उतरा। 700 के लगभग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की। सुबह 6:00 बजे तक चली गश्त और दबिश में पुलिस ने 189 अपराधियों और बदमाशों को गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को शनिवार रात को एक साथ कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश जारी किए थे। इसके चलते रतलाम जिले का पुलिस अमला भी शनिवार रात को हाई अलर्ट मोड पर रहा। डीआईजी और एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने जगह-जगह गश्त कर संदिग्ध ठिकानों पर सर्चिंग की और संदिग्धों व विभिन्न मामलों में आरोपियों को हिरासत में लिया।

एसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार पूरे प्रदेश में डीजी सर के निर्देश पर कॉम्बिंग गश्त की गई। रतलाम जिले में भी 700 के लगभग पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी गश्त पर निकले। कांबिंग गश्त में फरार आरोपी, स्थायी वारंटी या अन्य जो भी अपराधी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई।

इतने लोग हुए गिरफ्तार

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सुबह 6:00 बजे तक चली कार्रवाई में स्थाई वारंट के 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 128 गिरफ्तारी वारंट के लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। 13 अन्य बदमाश गिरफ्तार किए गए। 57 जिला बदर बदमाशों के घरों पर जाकर भी चेकिंग की गई। 1 जिला बदर आदेश तमिल कराया गया। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रात से लेकर सुबह 6:00 बजे तक चली कार्रवाई में कुल 189 लोग गिरफ्तार किए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *