रतलाम: किसानों ने कहा-ट्रेक्टर के बदले ट्रेक्टर दो, मंडी गेट से हटेगें नहीं, कलेक्टर ने कहा- 8 दिन दो, वरना आप भी यहीं हम भी यहीं,  -दिन में किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर ,मंडी में पंहुचे गादी-रजाई, खाना भी,-कलेक्टर, एसपी ने जाकर की चर्चा, खत्म करवाया धरना प्रदर्शन

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||


रतलाम,8दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मंडी से किसान का ट्रैक्टर और ट्राली चोरी होने पर किसान गुरुवार सुबह से मंडी गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी किसानों के साथ बैठे। हालांकि शाम को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी भी पंहुचे और किसानों से बात की। कलेक्टर ने कहा कि 8 दिन का समय दो, हम ट्रैक्टर ढ़ूढ़ लाएंगे, ऐसा नहीं हुआ तो आप भी यहीं हो हम भी यहीं। आश्वासन से संतुष्ट होकर किसान लौट गए।


इसके पहले दिन में धरने की सूचना पर मंडी प्रशासन के साथ सीएसपी बल के साथ पहुंचे थे। उन्होने किसानों से चर्चा की लेकिन बात नहीं बनी। किसानो ने मंडी प्रशासन से चोरी गए ट्रेक्टर के बदले नए ट्रेक्टर की मांग की। किसान नेता डीपी धाकड़ ने कहा सुरक्षा की जवाबदेही मंडी प्रशासन की है। ट्रेक्टर के बदले ट्रेक्टर से ही बात बनेगी नही तो किसान यंहा से नहीं हटेगें। कई देर की चर्चा के बाद भी मंडी प्रशासन ने ट्रेक्टर देने में असमर्थता दर्शाई तो किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी। इसके बाद मौके पर मंडी गेट पर ही गादी रजाई भी आ गए। किसानों ने भोजन भी वहीं किया। इस अवसर पर किसान नेता राजेश पुरोहित , समरथ पाटीदार, पवन गुर्जर, बंकटलाल हरा, सहित अनेक किसान मौजूद थे। किसानों की ये तैयारी देखकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई।


शाम को पंहुचे कलेक्टर और एसपी


शाम को कलेक्टर सूर्यवंशी और एसपी तिवारी मौके पर पंंहुचे। धाकड़ और अन्य किसानों ने कलेक्टर के सामने भी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मंडी के अंदर से ट्रैक्टर ट्राली चोरी होना बेहद गंभीर विषय है। ट्रैक्टर ढ़ूढ़ा जाए या उसके स्थान पर नई ट्रैक्टर ट्राली दी जाए। कलेक्टर ने इसपर उन्हें कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है। दोषी गार्ड पर कार्रवाई भी की गई है और पुलिस की मदद से ट्रैक्टर ट्राली ढ़ूढ़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 8 दिन का समय प्रशासन को चाहिए, इसलिए किसान अभी सहयोग करें। जब किसानों ने कहा कि अगर 8 दिनों में भी ट्रैक्टर नहीं मिला तो। इसपर कलेक्टर ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आप भी यहीं हो और हम भी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

सोमवार-मंगलवार रात हुई थी चोरी

उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को ग्राम बरबोदना के किसान समरथ जाट महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में प्याज से भरी ट्रेक्टर ट्राली लेकर पंहुचे थे। मंगलवार सुबह किसान मंडी पहुंचा तो उसे जिस स्थान पर ट्रेक्टर खड़ा किया था नहीं मिला तो किसान समरथ जाट के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस पहुंची तलाश शुरू हुई। इस मध्य किसान ने सालाखेड़ी पहुंचकर ट्रेक्टर ट्राली चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद मंगलवार को भी किसानो ने मंडी गेट बंद कर प्रदर्शन किया था। पुलिस एवं मंडी प्रशासन ने शीघ्र ही चोरो का पता लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन तीन दिन में कोई नतीजा नही निकला तो गुरूवार को दोपहर को एक बार फिर बड़ी संख्या में किसानो ने मंडी गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *