रतलाम: माहेश्वरी समाज,माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,18दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य परिक्षण शिविर जिला चिकित्सालय के सहयोग से सम्पन्न हुआ। शिविर में 200 समाज जनों को लिवर,रीनल,थाइराइड, लिपिड,डायबिटीज, सी बी सी, ईसीजी की जांच कर चिकित्सीय परामर्श से लाभान्वित किया गया।

शिविर में काबरा परिवार के चार सदस्यों व डॉ. सम्प्रति डारिया ने सेवा के साथ रक्त दान भी किया कुल35 समाज जनो ने रक्त दान किया । शिविर में डॉ बी.एल. तापड़िया ,डॉ.सम्प्रति डारिया, व शासकीय चिकित्सालय के अनिल राठौड़,श्रीमती मिनाक्षी शर्मा, गोविंद राठौड़,भूर सिंह डामोर आदि का विशेष सहयोग रहा ।

शिविर का शुभारंभ समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, सेवा संगठन के अध्यक्ष द्वारिकधीश धूत ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन के साथ किया। शिविर में द्वारका दास भंसाली , पंकज गगरानी,सतीश झवँर,रमेश डारिया,महेश भन्साली,सुनील लाठी,एल. एन धूत, राजेश चोखडा,माधव काकानी नरेंद्र चोखडा,घनशयाम लोहिया,मुकेश गेलड़ा,कैलाश मालपानी,ओम झवँर विजय असावाआदि संगठन सदस्य बंधुओ का सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मण परवाल, नरेन्द्र बाहेती ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *