रतलाम: विधायक दिलीप मकवाना ने हादसे पर जताया शोक, अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,4दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। सातरुंडा में हुए दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना इंदौर से निकल रतलाम के सातरुंडा पहुंचे। यहां घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वह जिला अस्पताल आए और घायलों की कुशलक्षेम जानी। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की बात कही। उनके द्वारा हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

अस्पताल पहुंचने के दौरान जब यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी नजर आई तो उनके द्वारा नाराजगी जताई गई। अस्पताल में घायलों के एक्स रे के लिए मशीन खराब होने से बाहर भेजने की बात का पता चलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उपस्थित चिकित्सकों को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

दरअसल विधायक श्री मकवाना इंदौर एक कार्यक्रम में गए हुए थे। विधानसभा क्षेत्र के सातरुंडा में हुई घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल रतलाम के लिए निकल गए। उन्होने इंदौर से निकलने के पूर्व कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी भी ली। विधायक श्री मकवाना ने हादसे में दिवगंत हुए लोगों के साथ घायलों को उचित मुआवजा मिले इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *