रतलाम: जमीन में से बच्चे के रोने की आवाज आने की सूचना पर दौड़ी- दौड़ी पहुंची पुलिस, खुदाई की तो सभी रह गए हैरान

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,9दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार दोपहर को दीनदयाल नगर थाना पुलिस सहित शहर के सभी पुलिस अधिकारी उस समय अचानक हरकत में आ गए जब एक खाली मैदान में बच्चे को जिंदा जमीन में गाड़ने की सूचना मिली। दौड़ी-दौड़ी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जगह को खुदवाया तो अंदर से बकरी का मरा बच्चा निकला।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर क्षेत्र के डी सेक्टर स्थित खाली मैदान में कुछ बच्चे लकड़ी बीनने गए थे। किसी बच्चे को भ्रम हुआ की जमीन में से किसी के रोने की आवाज आ रही है। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी। किसी ने इसी खबर पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।

दिनदयाल नगर थाने पर पदस्थ एसआई जितेन्द्र कनेश तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब खुदाई शुरू करवाई तो वहां से बदबू आने लगी। इसके बाद थोड़ी और खुदाई करने पर अंदर से बकरी के बच्चे का शव निकला। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *