रतलाम:राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित विभिन्न संकायो के विद्यार्थियों के लिए राॅयल खेल महोत्वस का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित विभिन्न संकायो के विद्यार्थियों हेतु राॅयल खेल महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। सभी खेल स्पर्धाए राॅयल कालेज, सालाखेड़ी केम्पस के खेल मेदान पर आयोजित हो रही है।

राॅयल खेल महोत्सव दो भागों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके द्वितीय भाग में छात्रों हेतु खेल स्पर्धाए जैसे टग ऑफ वार, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले, खो-खो, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो एवं क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।

छात्रों के वर्ग हेतु आयोजित 100 मीटर रेस स्पर्धा में 76 छात्रों ने भाग लिया जिसमें फार्मेसी के असद वीनर रहे तथा बी.बी.ए. के संजय भाभर प्रथम रनरअप एवं पवन डोडिया द्वितीय रनरअप रहे। 200 मीटर रेस स्पर्धा में 65 छात्रों ने भाग लिया जिसमें फार्मेसी के दीपक जाट वीनर रहे तथा बी.बी.ए. के कृतज्ञ पाटीदार प्रथम रनरअप एवं गगन ओरसिया द्वितीय रनरअप रहे। 400 मीटर रिले रेस स्पर्धा में 46 छात्रों ने भाग लिया जिसमें फार्मेसी विंग के रोहन सांकला एवं उनकी टीम वीनर रहीं तथा बी.बी.ए. के राजवीर एवं उनकी टीम प्रथम रनरअप एवं समीर एवं टीम द्वितीय रनरअप रहे। टग आफ वार स्पर्धा में कुल 42 छात्रों ने भाग लिया जिसमें मेनजमेंट विंग की टीम वीनर तथा फार्मेसी विंग की टीम रनरअप रही।

राॅयल खेल महोत्सव में छात्रों की खेल स्पर्धाओं का संचालन कपिल केरोल, डाॅं. प्रवीण मंत्री, गजराज सिंह राठोर एवं डाॅं. अमित शर्मा आदि ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *