रतलाम: छात्रावास की छत से गिरकर बालिका की मौत के मामले में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कलेक्टर से की चर्चा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम, 8 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। सागोद रोड स्थित बालिका छात्रावास में चौथी मंजिल से गिरकर हुई बालिका की मौत के मामले में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा की। विधायक श्री मकवाना ने कलेक्टर से चर्चा किए जाने के साथ ही आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त से भी घटना की जानकारी ली।

विधायक श्री मकवाना द्वारा बालिका की मौत पर शोक जताते हुए उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल विधायक स्वयं आदिवासी समाज से होने के साथ ही शिक्षक भी रहे हैं, ऐसे में समाज की बालिका और छात्रा की असामयिक मृत्यु पर उनका मन भी विचलित हो उठा है।

विधायक श्री मकवाना ने कलेक्टर से चर्चा में प्रशासन और पुलिस से जांच के दौरान कोई भी बिंदु छूटे न इस बात की हिदायत दी। प्रशासन द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की जाए, उसमें सभी तथ्यों को समाहित किया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *