रतलाम: बंजली -सेजावता बाईपास पर बन रही सुराज कॉलोनी के लिए चयनित जमीन को देखने के लिए ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना कलेक्टर के साथ पहुंचे, अधिकारियों से सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने के लिए कहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम 3 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के पालन में रतलाम के समीप बंजली-सेजावता बाईपास पर सुराज कॉलोनी के लिए चिन्हित भूमि देखने के लिए विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे। विधायक श्री मकवाना ने मौके पर उपस्थित कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से योजना के संबंध में चर्चा की।

ग्रामीण विधायक ने सर्विस रोड बनाने के लिए कहा

विधायक श्री मकवाना ने बंजली-सेजावता बाईपास के फोरलेन निर्माण के दौरान सड़क के दोनों और लगभग 20 से 25 फीट की सर्विस लेन बनाए जाने की बात कलेक्टर श्री सूर्यवंशी से कहीं। यदि सर्विस रोड बनता है तो मार्ग पर हादसों की संभावना कम होगी। दरअसल आगे जाकर उक्त मार्ग एटलेन एक्सप्रेस वे से लिंक होने से मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा, इसी कारण से सर्विस लेन बहुत ही आवश्यक है।

कलेक्टर द्वारा विधायक श्री मकवाना को लगभग 100 करोड रुपए लागत से तैयार होने वाले के हाउसिंग प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में जिले के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के लिए करीब साढे तीन सौ आवासों का निर्माण होगा। गरीब वर्ग के लिए तैयार हो रही कॉलोनी को लेकर विधायक श्री मकवाना द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।उन्होंने कहा कि रतलाम जिलावासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सुराज कॉलोनी की शुरुआत रतलाम ग्रामीण से हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *