रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा मनाया जा रहा “सफर ए शहादत”,प्रदर्शनी, कीर्तन व लंगर का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम,22दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। सवा लाख से एक लड़ाऊं. चिड़ियन से मैं बाज तूड़ाऊं …तबे गोविंद सिंह नाम कहांउ…. सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादो की शहादत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। जिसके तहत पूरे देश में 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है ।श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा वीर बाल दिवस को “सफर ए शहादत” के रूप में मनाया जा रहा है।


समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ,सचिव अजीत छाबड़ा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह ,बाबा जोरावर सिंह ,बाबा फतेहसिंह थे। दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध मुगलों से चमकौर में हुआ। इसमें 10 लाख मुगल सैनिकों से केवल 40 वीर सिखों ने लोहा लिया। चमकौर की लड़ाई में गोविंद सिंह जी के साहबजादे बाबा अजीत सिंह व बाबा जुझार सिंह शहीद हुए। वही सरहंद ए सूबा मुग़ल वजीर खान ने बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। इतना जुल्म होने के बाद भी सिखों से धर्म परिवर्तन नहीं किया तथा हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए पंथ के लिए शहीद हो गए। वही मुगल गुरु गोविंद सिंह जी को छू भी नहीं पाए ।

चार साहबजादो की शहादत के बारे में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल न्यू रोड तथा शास्त्री नगर में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर शहादत से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसादी तथा दूध वितरित किया गया।

समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा ,प्रवक्ता सुरेंद्र भामरा तथा समिति सदस्य प्राचाय अवनीश पांडे, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, हेडमिस्ट्रेस मनीषा ठक्कर व बच्चे कार्यक्रम में मौजूद थे । मुख्य कार्यक्रम व प्रदर्शनी 24 दिसंबर शनिवार शाम 4:00 श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी बड़बड़ रोड पर आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर विधायक चैतन्य काश्यप करेंगे। 25 दिसंबर रविवार शाम 6:00 बजे सिख संगत के लिए प्रदर्शनी, कीर्तन व लंगर आयोजित किया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *