रतलाम: शिक्षा के साथ जीवन में खेल अतिमहत्वपूर्ण – विधायक चेतन्य काश्यप, खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक,कोरोना काल के बाद फिर रैली निकालने का निर्णय

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 3 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा शहर में आयोजित होने वाले 23वे खेल चेतना मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई।

इस दौरान खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल मेला सलाहकार अशोक जैन लाला, देवेंद्र वाधवा एवं एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी सहित सभी खेलों से जुड़े संयोजक, सह संयोजक सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को मैदान तक लाना है, जिससे कि उनका मानसिक के साथ शारीरिक विकास हो सके और खेलों के प्रति बच्चों का रूझान बढे़, बच्चे माहौल को समझकर मैदान तक आना शुरू करें। उन्होने कहा कि वर्तमान दौर में यह बहुत ही आवश्यक है, क्योकि बच्चे टीवी, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम में उलझे हुए है, जिसके चलते वह घरों में ही कैद होकर रह जाते है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है।

श्री काश्यप ने इस अवसर पर सभी खेल मैदान के साथ खेल सामग्री, साधन और संसाधनों के संबंध में संयोजकों से जानकारी ली। जहां आवश्यकता हो वहां मैदान को बेहतर करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मैदान में स्वच्छता, खिलाड़ियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, लाइट सहित अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। साथ ही बीते तीन दिनों से विभिन्न खेल मैदानों पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जानकारी ली।

बैठक के आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में कुछ शिविर तीन दिन के है, ऐसे में उन्हे बढ़ाकर कम से कम सात दिन किया जाए तो बच्चे और बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। बैठक में खेल संयोजकों ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान कोरोनाकाल के बाद इस बार खेला मेला के शुभारंभ अवसर पर फिर से खिलाड़ियों की रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान खेल संयोजक प्रकाश व्यास, आर.सी. तिवारी, बलवंत भाटी, जगदीश श्रीवास्तव, सुरेश माथुर, सुनील जैन, राजा राठौड़, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमरीक राणा, जितेंद्र धुलिया, कृष्णगोपाल तिवारी, उमंग पोरवाल, रितेश वोहरा, गुलाम मोहम्मद, नरेन्द्र राव, फहीम खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *