रतलाम: छात्रावास की छत से गिरकर कक्षा 9वी में पढ़ रही बालिका की मौत, परिजनों ने जताई शंका, पुलिस कर रही है मामले की जांच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,8दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय छात्रावास की छत से गिरकर नवी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बालिका के परिजनों ने मौत पर सवाल खड़े करते हुए बारीकी से जांच की मांग की है। आज बालिका के शव का पैनल से पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार घटना सागोद रोड स्थित शासकीय कन्या आवासीय शिक्षा परिसर की है। बुधवार दोपहर को कृष्णा पिता बहादुर (14) निवासी सालराडोजा (बाजना) तीन मंजिला होस्टल की छत से गिरने पर मौत हो गई है। वह कक्षा 9वीं में पढ़ रही थी। छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी भी छात्रावास पहुंचे। इधर छात्रा के पिता बहादुर डामर ने बालिका की मौत पर शंका जाहिर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने पैनल से कराने का निर्णय लिया है। दिनदयाल थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *