रतलाम: समाजसेवी, धर्मनिष्ठ, पूर्व भाजपा नेता श्री अमृतलाल दख को दी गई अंतिम विदाई, शोक सभा में कई लोगों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,2जनवरी(खबरबाबा.काम)। वरिष्ठ समाजसेवी, जनसंघी, पूर्व भाजपा नेता एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले अमृतलाल दख का सोमवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रामगढ़ से निकलकर त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम पंहुची। यहां उनके बेटे अरविंद दख, आनंदीलाल दख और ललित दख ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शैलेंद्र सुरेका, माधव काकानी, प्रवीण सोनी, राकेश नाहर, इप्का से दिनेश सियाल, विक्रम कोठारी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, डा.राजेश शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, मनोज झालानी, तेरापंथ सभा के पदाधिकारी, प्रकाश लोढ़ा, अनिल कटारिया, पत्रकार सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, केके शर्मा, अनिल पांचाल, यशवंत जैन आदि मौजूद थे।

मुक्तिधाम में शोक सभा का आयोजन हुआ ,जिसमें समाजजनों ने श्री दख को याद करते हुए बताया कि वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि समाज और शहर के लिए अमूल्य व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन काल में राजनीति, समाजसेवी, धार्मिक, पारिवारिक जीवन में हमेशा दूसरों को प्रोत्साहित करके बढ़ाते रहे। व्यावसायी के रूप में भी उन्होंने युवाओं को राह दिखाई। जिस समय जनसंघ की नींव मध्यभारत में रखी जा रही थी उस समय श्री दख ने जनसंघ से जुड़कर एक युवा कार्यकर्ता के रूप में अथक परिश्रम और समर्पण भाव से काम किया और जीवन पर्यंत करते रहे। उनकी नैतिकता और जन कल्याण के भाव से भावी पीढ़ीयों को भी सीख मिलती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *