स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक: 23 और 24 जनवरी को व्याख्यानमाला का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम, 19जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक गत दिवस राजस्व कॉलोनी में आयोजित की गई ।इसमें समिति द्वारा 23 और 24 जनवरी को लायंस हॉल राजस्व कॉलोनी में व्याख्यानमाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नगर के हर श्रेणी से प्रबुद्ध नागरिक इस व्याख्यानमाला में आ सकें, इसके लिए विस्तृत योजना बनाई गई। इस हेतु डॉक्टर, सीए,व्यापारी, अधिवक्ता,सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता,युवा नेतृत्व वाले सामाजिक संगठन आदि की अलग-अलग श्रेणियां बनाकर इनसे संपर्क और निमंत्रण की जवाबदारी समिति के सदस्यों में बांटी गई।

इस व्याख्यानमाला में युवा केंद्रीत और संविधान केंद्रित विषय होने के कारण युवा वर्ग, अधिवक्ता वर्ग, महिलाओं की भी सहभागिता हो इस हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विंपी छाबड़ा ने की । बैठक को सम्बोधित विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी ने किया।सचिव डॉक्टर हितेश पाठक ने आमंत्रण पत्र का प्रारूप समस्त सदस्यों के सामने रखा ।समिति सदस्य अनुज छाजेड़, अनुराग लोखंडे, नितिन फलोदिया, सुनील दुबे, सुनीता छाजेड, वैदेही कोठारी ,आशा दुबे,प्रवीण रामावत, एडवोकेट सुरेश वर्मा, पंकज भाटी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *