रतलाम: पंजीयन विभाग में सर्वर की समस्या, विधायक चेतन्य काश्यप ने वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से की चर्चा- मंत्री श्री देवड़ा की उपस्थिति में आज होगी उच्च स्तरीय बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read


रतलाम, 3 जनवरी (खबरबाबा.काम)।
पंजीयन विभाग में सर्वर से परेशान सर्विस प्रोवाइडर और आमजन को राहत दिलाने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने पहल की है। उनके द्वारा वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर चर्चा की गई और उक्त समस्या का समाधान करने की बात कही। उस पर मंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें सर्वर की परेशानी की समस्या से कैसे निजात मिल सके और कार्य सुचारू रूप से हो उस पर चर्चा होगी।

पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री को लेकर आ रही समस्या के संबंध में विधायक श्री काश्यप को सर्विस प्रोवाइडर और भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने जानकारी दी और बताया कि लंबे समय से वह सर्वर की परेशानी से उनके साथ उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। लगातार सर्वर बाधित होने से काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनके साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण से अब सभी सर्विस प्रोवाइडरों ने बुधवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

विधायक श्री काश्यप ने सर्विस प्रोवाइडर और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गांधी से हुई विस्तृत चर्चा के बाद विभाग के मंत्री श्री देवड़ा से फोन पर संपर्क कर सर्विस प्रोवाइडरों की परेशानी से अवगत कराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *